रेवती/बलिया। एक वर्ष पूर्व युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में रेवती पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने घटना के बारे में बताया कि एक वर्ष पूर्व एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना लिया था। उस समय युवती के परिजनों ने मामले को किसी प्रकार दबा कर बीते वर्ष सितंबर में उसकी शादी तय कर दिया। इसी बीच युवक और उसके चार अन्य साथियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इस वीडियो के चलते युवती की होने वाली शादी टूट गई। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पांच फरवरी को युवक व उसके चार साथियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसएचओ ने मुख्य आरोपी को दुर्जनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।