चौकिया मोड़। उभांव थाना के एक कॉलेज की छात्रा ने दो लोगों विपिन और उसके 4 साथियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून को कॉलेज की छुट्टी के बाद आरोपी विपिन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। जबरन गाड़ी में खींच ले गया। रास्ते में कपड़े फाड़े और मारपीट की। घटना का वीडियो बनाया और धमकी दी। बाद में आरोपियों ने छात्रा को गांव के बाहर धक्का देकर फेंक दिया। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर विपिन और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद