फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बेटे की मौत के बाद मिला मुआवजा हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दुबहड़ थाना के ओझवलिया गांव निवासी शांति देवी ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी से बेटे की मौत के बाद मिले मुआवते में से पैसा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नवम्बर 2022 में पुत्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद मोटर क्लेम किया गया था। न्यायालय द्वारा 20 लाख रुपये मुआवजा मिला। शांति देवी ने कहा कि पैसा मिलने के बाद गांव का ही एक युवक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ का फर्जी लेटर भेजकर जांच की धमकी दे मिले मुआवजा में से आधा पैसा मांगने लगा, जिसमें चार लाख रुपया ले लिया गया है। शांति देवी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें