चिलकहर। गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को 11 नवंबर को कुछ मनबढ़ युवक घर से उठा ले गए थे। नशीली दवा खिलाने के बाद किसी होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत लिया था। दोनों आरोपियों को गड़वार पुलिस ने शनिवार की देर शाम पियरिया से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर यह आरोप लगाया था कि जीवित बिंद पुत्र लाली बिंद और रणजीत बिंद पुत्र लल्लन बिंद उसे घर से नशे की गोली खिलाने के बाद किसी होटल में ले गए थे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब उसको होश आया तो दोनों लोग वहां से छोड़ कर भाग गए। गड़वार पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत लिया था। बयान के बाद पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाते हुए शनिवार की देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।