फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: असलहे के बल पर विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक की कनपटी किसी ने पिस्टल सटाई है। उसे बोतल में कुछ पिलाया गया। इसके बाद युवक बदहवास हो जाता है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखने वाले युवक के बड़े भाई नागेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पिता के हत्यारोपी ने भाई का अपहरण कर पिटाई की। उसे जबरदस्ती विषाक्त पदार्थ पिलाया। वीडियो बनाकर मेरे व्हाट्सएप पर भेजा है। पीड़ित के भाई ने बताया कि सितंबर 2024 में पिता ब्रजभान की हत्या करने वाले आरोपी अब पूरे परिवार का सफाया करने पर आमादा हैं। पिता की हत्या का मुकदमा कोर्ट में लंबित है, जिसमें तीन नामजद व दो अज्ञात हैं। नागेंद्र का कहना है कि आरोपी पैरवी रोकने के लिए खुलेआम धमकी दे रहे हैं। दहशत फैलाने के लिए छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस बाबत सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। वीडियो व पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कुछ कहा जाएगा। वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें