फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चाकू से जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित राघव सिंह के डेरे पर खड़े युवक पर शुक्रवार को चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी रविशंकर पांडेय उर्फ झल्लन पांडेय निवासी करन छपरा को जिन्न बाबा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव निवासी संजय सिंह मुन्ना पुत्र दिनेश सिंह बैरिया बाजार में किसी के यहां नौकरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह बैरिया जाने के लिए अपने घर से चले थे। राघव सिंह के डेरे पर बैरिया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन पर चाकुओं से हमला कर दिया गया था। घायल संजय सिंह की तहरीर पर रविशंकर पांडेय उर्फ झल्लन पांडेय पुत्र बब्बन पांडेय और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई थी। सीओ मो. उस्मान ने बताया कि अभियुक्त रविशंकर पांडेय को जिन्न बाबा तिराहे के पास गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें