बैरिया। थाना क्षेत्र के दयाछपरा स्थित मोबाइल टावर के गार्ड को टावर रूम मेंघूसकर दो लोगों द्वारा बुद्धवार को मारने पीटने की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। टावर पर तैनात गार्ड जनपद मऊ के थाना कोतवाली घोसी के भिखारीपुर निवासी शैलेष गोंड पुत्र तूफानी गोंड है।