गड़वार। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में हलवाई की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गड़वार पुलिस ने मंगलवार को सरया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा की बढ़ोतरी की गई। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में रसोइया मुन्ना प्रसाद माली पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी सरया गांव के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कृष्णा चौहान शेरु चौहान को पकड़ लिया। थानाध्क्ष ने बताया कि आरोपी मूल रूप से पिण्डारी, मनियर का रहने वाला है और वर्तमान में नगरी पटखौली, सुखपुरा में रह रहा था।