फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी व छिनैती के अलग-अलग मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी। थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अलग-अलग जगहों पर चोरी-छिनैती के मामले में पुलिस ने रविवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के समान बेचकर रखे 5130 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लालमनी सरोज ने बताया कि उपनिरीक्षक सूरज हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान 20 मई को थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे व छह जून को चोरी के दर्ज मुकदमे के अभियुक्त प्रदीप भारती निवासी पहेसर को गांव के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान देसी शराब की दुकान से चोरी शराब की पाउच व नकदी तथा जमुआंव नहर पुलिया उभांव के पास से छिनैती के सामान को बेचकर जो नकदी मिली उसे पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना में प्रयुक्त लोहे का रम्मा, सलाई रिंच आदि भी बरामद ने बरामद कर आरोपी का चालान कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि गैंग के सदस्यों ने एक बरात के दौरान बहादुरपुर कारी गड़वार से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसका मुकदमा गड़वार थाना में दर्ज है। बाइक उसके साथी सतीश सैनी निवासी गोठवली सुखपुरा के पास है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें