फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहरण कर छेड़खानी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना के एक कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी विपिन कुमार को गिरफ्तार किया। अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीओ रसड़ा आलोक गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने तहरीर में आरोप लगाया कि 30 जून को कॉलेज की छुट्टी के बाद वह खड़ी थी। आरोपी विपिन अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। जबरन गाड़ी में खींच ले गया। रास्ते में कपड़े फाड़े और मारपीट की। घटना का वीडियो बनाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। बाद में आरोपियों ने छात्रा को गांव के बाहर धक्का देकर फेंक दिया। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्यरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें