फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कस्टमर केयर के नाम पर ठगी का अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ओला कंपनी का कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर कई प्रदेशों में ठगी करने वाले अभियुक्त अर्पित दुबे को पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना साइबर क्राइम के पुलिस निरीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि शहर के बेदुआ मोहल्ला निवासी मौसम शर्मा ने बुधवार को तहरीर दी कि मेरा मित्र अर्पित दुबे निवासी मिश्र नेवरी अपने मोबाइल से मेरे मोबाइल नंबर पर तथा ईमेल आईडी का उपयोग कर दुरुपयोग करता है। अर्पित दुबे ने मेरे बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में कई बार रुपये मंगवाए, इससे बैंक ने खाते को होल्ड कर दिया है।
पीड़ित के अनुसार साइबर सेल में जाकर जब खाते की जांच कराई तो तब पता चला कि मेरे खाते पर मध्य प्रदेश से शिकायत दर्ज है। जिसका प्रयोग अर्पित दूबे द्वारा किया गया है। मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि अर्पित दुबे एक फ्राॅड है। उसने मेरे साथ धोखा किया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थाना साइबर क्राइम टीम ने अभियुक्त अर्पित दुबे को बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन


एसीआरपी पोर्टल पर लगभग 41 फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत दर्ज : साइबर पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त अर्पित ने बताया कि ऑनलाइन 2022 से एक स्कूटी के कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर के नाम पर कॉल करके अन्य प्रदेशों से धन उगाही करता आ रहा हूं। मुझे डाटा मेल पर आता था, मेल पर बताए गए निर्देशों का पालन करता था। इसमें जो भी लाभ होता है उसे अपने दोस्त के खाते में भेजवाता था। बरामद मोबाइल के सिम में भिन्न-भिन्न प्रान्तों से एसीआरपी पोर्टल पर लगभग 41 फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिसमें से लगभग 10 लाख रुपये तक का फ्राॅड होना पाया गया है।
थाना साइबर क्राइम के पुलिस निरीक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त के पास अन्य मोबाइल व डिवाइस होने की आशंका है। इस अपराध में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें