फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अब विशेष किट से होगी मिथाइल अल्कोहल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब में मिलावट का आसानी से पहचाना जा सकेगा। इसके लिए जिले में छह किट शासन की ओर से मुहैया कराई गई हैं। इससे आधा घंटा में मिलावट की जांच की जा सकेगी। जिले के छह सर्किल में अवैध शराब में मिथाइल अल्कोहल का जल्द पता लगाने के लिए छह विशेष मिथेनाल परीक्षण किट शासन की ओर से मुहैया कराई गई है। साथ ही आबकारी निरीक्षक (बेल्थरारोड) विनोद कुमार गुप्ता को जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया है, जिन्होंने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय में अन्य निरीक्षकों को परीक्षण करने का तरीका बताया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी वीपी दूबे ने बताया कि किट से महज आधा घंटा में जांच हो जाएगी। इसके माध्यम से पकड़ी गई अवैध शराब में मिथाइल अल्कोहल की मौके पर पहचान करना बेहद सरल व आसान हो गया है। आबकारी निरीक्षक (रसड़ा) दिनेश कुमार पासवान ने बताया कि इस परीक्षण किट को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है । बता दें कि अभी तक पकड़ी गई शराब के नमूने प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे जाते रहे है और रिपोर्ट दो से तीन दिन में मिलती रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें