फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करें : शाही

Thu, 03 Aug 2017 11:51 PM IST
ballia
विज्ञापन
भूमि परीक्षण केंद्र की जांच करने के बाद कीचड़ से होकर गुजरते कृषि मंत्री। - फोटो : ballia
विज्ञापन
 भाजपा की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के मौके पर टाउन हाल में गुरुवार को जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि तथा प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पं. दीनदयाल तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ेमुख्य अतिथि ने कहा कि दीनदयाल के विचारों को आत्मसात किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


शाही ने कहा कि पं. दीनदयाल के सपनों को साकार करने के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एकात्म मानववाद का मूलमंत्र दिया था। केन्द्र की सरकार गरीबों की सरकार है और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा ही दरिद्र नारायण की सेवा है।  पं. दीनदयाल के विचारों को आत्मसात करने के लिए जन-जन को संकल्पित होना पड़ेगा।

 कार्यक्रम में जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं शिवभूषण तिवारी, सुधाकर मिश्र, हरेराम चौधरी, हरेन्द्र सिंह, शेषमणि राय, जयप्रकाश नारायण सिंह, गणेश शंकर गुप्ता, डा. अरुण कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, बद्री कश्यप, देवेन्द्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र राय, राधामोहन राय आदि को कृषि मंत्री ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौेके पर रामपाल सिंह, विधायक सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र यादव, ओपी मिश्रा, विनोद यादव, अनूप चौबे, लक्ष्मण दुबे, सुनिता श्रीवास्तव, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह तथा भगवान पाठक, जयप्रकाश साहू, अभिताभ उपाधाय, प्रमिला गुप्ता आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे तथा संचालन संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें