फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश, सोशल मीडिया पर रखें विशेष निगरानी

Thu, 07 Nov 2019 10:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों से योजनावार विस्तृत जानकारी ली। निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कहा कि धनराशि उपलब्ध हो तो निर्माण कार्य में तेजी बनी रहनी चाहिए। साथ ही मंडलायुक्त ने अयोध्या मामले को देखते हुए अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत रोजगार सेवकों का पंजीकरण कराएं और उसका व्यापक प्रचार प्रसार हो। कन्या सुमंगला योजना का क्रियान्वयन भी तेजी से करने को कहा। उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि ऑनलाइन पेंशन आवेदन का सत्यापन समय से कर दें। कटहल नाला, भाखड़ नाला के प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की गयी।

निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिनके पास धनराशि है उनका निर्माण कार्य तेजी से होना चाहिए। अनावश्यक लेटलतीफी पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण की स्थिति पर असंतोष जताया। समस्त एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि हर घर शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


डीपीआरओ को निर्देश दिया कि शौचालय का पैसा जिनके खाते में 20 लाख से ऊपर है उसे चार्जशीट जारी करें। जिस ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा है, उसे एक सप्ताह के अन्दर पूरा कराएं। इसकी समीक्षा 14 नवंबर को फिर की जाएगी और लापरवाही मिली तो एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्यवाही होगी। मनरेगा की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड बेरुवारबारी, नगरा, रसड़ा, सीयर, मुरली छपरा, बैरिया एवं सोहांव की प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीडीओ शशिमौली मिश्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रखें विशेष निगरानी: 
मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर आने वाले संभावित निर्णय को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने थानेवार अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने कहा कि हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर ली जाए। हर ग्राम पंचायत में दस ऐसे व्यक्ति चिन्हित लिया जाए, जिनसे गांव के हालात की जानकारी मिलती रहे। उनका नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर रखें और हमेशा उनके सम्पर्क में रहें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम सिकन्दरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम रसड़ा विपिन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम बांसडीह दुष्यन्त मौर्य, एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें