सोशल मीडिया पर रखें विशेष निगरानी:
मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर आने वाले संभावित निर्णय को देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। उन्होंने थानेवार अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने कहा कि हर थाने पर शांति समिति की बैठक कर ली जाए। हर ग्राम पंचायत में दस ऐसे व्यक्ति चिन्हित लिया जाए, जिनसे गांव के हालात की जानकारी मिलती रहे। उनका नाम, पता एवं मोबाईल नम्बर रखें और हमेशा उनके सम्पर्क में रहें। बैठक में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, एसडीएम सिकन्दरपुर अन्नपूर्णा गर्ग, एसडीएम रसड़ा विपिन जैन, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, एसडीएम बांसडीह दुष्यन्त मौर्य, एसडीएम बेल्थरारोड राजेश यादव व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।