अभाविप कार्यकर्ताओं ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पहुंचकर समाज कल्याण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शादी अनुदान अवैध रूप से पैसे लेने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय के कुछ लिपिक शादी आर्थिक अनुदान के नाम पर छह हजार रुपये प्रत्येक व्यक्ति ले रहे हैं। साथ ही वहां आवेदकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। आवेदक परिवार के लोग महीनों विकास भवन का चक्कर लगाते रहते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसपर रोक लगाने की मांग डीएम से की जाएगी। इस मौके पर सौरभ सिंह रानू, राकेश गुप्ता सोनू, प्रीतम प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
------------------------