फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा के विरोध में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जेएनयू में हुए बवाल के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मालगोदाम चौराहा पर प्रदर्शन किया और वामपंथियों का पुतला भी फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से जेएनयू में वामपंथियों द्वारा लाठी, डंडे, तेजाब, रॉड से शिक्षक आम छात्र व अभाविप के कार्यकर्ताओं को हॉस्टल में खोज खोज कर खुलेआम हमला किया गया उसका हम सभी परिषद कार्यकर्ता विरोध करते हैं।
जिला संयोजक आलोक सिंह मोनू ने कहा कि पिछले दिनों वामपंथियों द्वारा छात्रों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेकर फाड़ दिया गया। आम छात्रों को जो रजिस्ट्रेशन कर रहे थे उनको बुरी तरह से पीटा गया। जेएनयू में वामपंथी गुंडों द्वारा वर्तमान में पढ़ाई लिखाई का माहौल पूरी तरह से खराब कर दिया गया है तथा पूरा माहौल लेफ्ट की हिंसा की वजह तनावग्रस्त हो गया है। जेएनयू परिसर में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। लेकिन परिसर में वामपंथी लगातार हिंसा फैला रहे हैं जिससे आम छात्र पूरी तरह से भयभीत हो रहे हैं। इस मौके पर राकेश गुप्ता सोनू, दुर्गेश राय, रतन पांडेय, सौरभ तिवारी, सौरभ सिंह रानू, शिवराम सिंह, रोशन सिंह, अभिनव सिंह, आनंद सिंह विजुल, आदित्य तिवारी, शशिकांत चतुर्वेदी, आदित्य पांडेय, सौरभ पांडेय, हर्षित पाठक, हिमांशु सिंह, पंकज राय, आशुतोष पांडेय, अनिमेष सिंह, अभिषेक राय, मयंक शेखर आदि रहे।
विज्ञापन

भाराछास ने भी डीएम को ज्ञापन सौंपा
बलिया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा जेएनयू में हुए हिंसक झड़प के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष हर्षित दुबे ने कहा कि जेएनयू में हुए हिंसक झड़प का संगठन निंदा करता है। सरकार से मांग की जाती है कि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशांत पांडेय रिंकू ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सरकार विश्वविद्यालय में दंगा फैलाने की साजिश कर रही है वह काफी चिंताजनक है। इस मौके पर विवेक ओझा, राशिद खान, अबुल फैज, अजीत तिवारी, अजीत पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, देवेश तिवारी, लालू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें