फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित 12 पीठासीन अफसरों पर होगा केस

Wed, 28 Oct 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत के चौथे चरण के चुनाव में मुरली छपरा में लगाये गये कुल 12 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित थे, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने दिया है। ये सभी सहायक अध्यापक हैं। मुरली छपरा ब्लाक में होने वाले निर्वाचन में जो पीठासीन गायब रहे उनमें पन्दह ब्लाक में कार्यरत सहायक अध्यापक आलोक सिंह, आदित्य प्रकाश राय, रजनीश सिंह, विश्राम प्रसाद शामिल है।
विज्ञापन



इसके अलावा दुबहड़ ब्लाक में कार्यरत सहायक अध्यापक राजेश सिंह, दिनेश जी यादव, अरूण कुमार तिवारी, रविप्रकाश राय व मनीष सिंह भी गायब रहे। बेलहरी ब्लाक के सत्यनारायण सिंह व रेवती ब्लाक के जावेद अख्तर तथा कमल किशोर पांडेय भी अनुपस्थित थे। सीडीओ ने इनके खंड शिक्षा अधिकारियों को इन सभी के संबंध में स्पष्ट आख्या तत्काल देने को कहा है, ताकि इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें