फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसडीह-नरायनपुर मार्ग पर आदर गांव के समीप सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मनियर थाने के अंतर्गत रामपुर पूर्वी निवासी मुन्ना राजभर (40) पुत्र मुक्तेश्वर राजभर बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार से मिलने बांसडीह गए थे। रात को वापस आते वक्त आदर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात को घर न आने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने निकले। आदर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक मिली। पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल गए हैं। घरवाले अस्पताल पहुंचे तो उन्हें मऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें