सरयू नदी में डूबने से मृतक महुआतर गांव निवासी शिवेंद्र यादव। फाइल फोटो, परिजन
चौकियामोड़/ बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी शिवेंद्र यादव (18) शुक्रवार की सुबह सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने स्थानीय नाविकों के सहयोग से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12:30 बजे शव को खोजकर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चैनपुर गुलौरा गांव के महुआतर निवासी शिवेंद्र यादव छोटे भाई और कुछ हमउम्र के अन्य साथियों के साथ चैनपुर गुलौरा गांव स्थित मठिया शिव मंदिर के सामने सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे, छोटे भाई द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास शुरू किया तब तक डूब गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई हैं। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर में शव को खोज निकाला गया।