बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में सोमवार को नहाते समय पोखरी में डूब जाने से विश्राम खरवार (40) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक शाम को गांव की पोखरी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करने लगे। घटना के दूसरे दिन सुबह कुछ बच्चे पोखरी की ओर गए तो पोखरी में उतराया शव देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों को दी। पोखरी के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। मृतक अपने छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना से परिवार सदमे में है। संवाद