फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अस्पताल जा रही महिला को बातों में उलझाकर गहने और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में उचक्कों ने एक महिला को बातों में उलझाकर गहने और नकदी उड़ा ली। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी फूलवती देवी ने बताया कि वह एक अगस्त की दोपहर जिला चिकित्सालय में जांच कराने के बाद ओवरब्रिज के नीचे से चित्तू पांडेय चौराहे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दो युवक उनसे बातचीत करते हुए साथ चलने लगे। राजपूत फिजियोथेरेपी के पास पहुंचने पर दोनों ने उन्हें बातों में उलझाकर कान के सोने के टप्स, गले का सोने का लॉकेट और पर्स में रखे 3,100 रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन

घटना की सूचना ओक्डेनगंज पुलिस चौकी को दी। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है। रविवार को पीड़िता और पुत्र ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि पुलिस टीम सीसी टीवी कैमरों के फुटेज से उचक्कों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें