फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों समेत कुल 12000 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे तक 337 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 12000 लोगों को टीका लगाया गया। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। बताया कि जनपद में पहली डोज करीब अंतिम लक्ष्य की ओर है। अब शासन व जिलाधिकारी की फोकस दूसरे व बूस्टर डोज वाले बुजुर्गों पर है। जिसके लिए 31 जनवरी तक समय निर्धारित किया गया है। ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण जनपद में पूरा हो सके। इसके लिए जनपद स्तर पर गठित टीमें नगर से लेकर गांव स्तर पर टीका लगाने के लिए जागरूक कर रही है और उसे बूथ तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान कर रहे है। इसके लिए कोई अलग से तैयारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें