फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार झोपड़ियां राख

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के डूहीमुसी गांव में चुल्हे की चिंगारी से लगी आग के बाद बचे हुए सामानों को देखत
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। डुहिमुसी गांव निवासी पशुपति नाथ सिंह की पत्नी पुष्पा सिंह रविवार को लकड़ी के चूल्हे पर भोजन पका रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़ई के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उनकी चारों झोपड़ियां जल गईं। पीड़ित पशुपति नाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में खेती की उपज और आम की बिक्री से प्राप्त रुपये घर में सुरक्षित रखे थे। आग से सब जल गया। आग से अनाज, कपड़े, साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता और मुआवजा की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें