फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सेेमी प्रति घंटा बढ़ रही घाघरा

Tue, 08 Aug 2017 11:30 PM IST
ballia
विज्ञापन
बाढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा से घाघरा नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में लाल निशान पार करने वाली नदी की प्रकृति में स्थिरता आ गई ,लेकिन वृद्धि का क्रम पुन: शुरू हो जाने से बाढ़ की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को अपराह्न जलस्तर 64.150 मीटर दर्ज किया गया जो लाल निशान से 14 सेंटीमीटर ऊपर है। आयोग का कहना है कि एक- एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जल स्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग की माने तो अगले 24 घंटे में जलस्तर में बढ़ोतरी के आसार प्रबल हैं।

जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए हैं। नदी का पानी आबादी की ओर तेजी से बढ़ रहा है । कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। हाहा नाला तुर्तीपार और हल्दी रामपुर रेगुलेटर से पानी का रिसाव हो रहा है । महुआतर शिव मंदिर तीन तरफ से पानी से घिर गया है। बेल्थराबाजार स्थित गौतम बुद्ध घाट के मंदिर से सटकर नदी का पानी बह रहा है। सहियां स्थित रामलीला मंच के निकट पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन


जल स्तर में वृद्धि से सैकड़ों एकड़ धान और अरहर की फसल पानी में डूब गई है। चैनपुर, मठिया, गुलौरा, खैरा ,तुर्तीपार, बेल्थरा बाजार, सहियां, सोनबरसा, नारा पार ,छपिया ,रामपुर आदि तटवर्ती ग्राम के वाशिंदों के मन में भय व्याप्त हो गया है। उधर संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें