फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शार्टसर्किट से पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग

विज्ञापन
नगर के रामपुर ​​स्थित गायत्री श​क्तिपीठ के समीप पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग को बुझाते ल
विज्ञापन
बलिया। शहर के रामपुर उदयभान हनुमान मंदिर के करीब मंगलवार की शाम को पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्राॅली के ऊपर पुआल से निकलने धुएं को देखकर लोगों ने शोर मचाया, जिस पर चालक ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग को बुझाया। घटना के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर क्षेत्र से पुआल लदी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। शहर क्षेत्र के बहादुरपुर के आगे रामपुर उदयभान हनुमानमंदिर के पास पुआल के बीच से धुआं व आग की लपटें निकलने लगीं। लोगों ने चालक को जानकारी दी। चालक ट्रैक्टर को किनारे लगाकर आग बुझाने में जुट गया। लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की दो बड़ी गाड़ियों से कर्मी पहुंच गए और अथक प्रयास कर आग बुझाई। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
-
वाहनों के संपर्क में आ जाते हैं लटकते तार
मुख्य मार्ग पर लटकते तार हादसों के कारण बनते जा रहे हैं। ओवरलोड वाहन या ऊंचे वाहनों के संपर्क में तार आ जाते हैं। इससे हादसे का भय बना रहता है। बिजली निगम ने सड़कों को क्रास करने वाले तारों को लटक्ते छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें