फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दशहरा-नवरात्र शांतिपूर्ण संपन्न कराने को किया रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया / रसड़ा। दशहरा और नवरात्र त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बैरिया पुलिस ने रूट मार्च निकाला। यह मार्च रविवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन

रूट मार्च बैरिया से रानीगंज बाजार तक किया गया। इसमें क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्त और प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल थे। उप निरीक्षक धनंजय प्रसाद शुक्ला, महिला आरक्षी जया गोस्वामी और ज्योति यादव भी मौजूद रहीं। मिशन शक्ति के प्रभारी उप निरीक्षक उदय राज सहित दर्जनों पुलिसकर्मी भी साथ थे।
उधर रसड़ा में भी प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च किया। साथ ही, स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने निर्देश दिए कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या उपद्रव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें