फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना कार्य कराए डेढ़ लाख रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। नवानगर विकासखंड की ग्राम पंचायत चकखान में नाली निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही 1.55 लाख रुपये के भुगतान का मामला सामने आया है। गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने खंड विकास अधिकारी नवानगर से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार मंटू गुप्ता के घर से चार मोहानी तक प्रस्तावित नाली निर्माण के नाम पर 17 जनवरी 2026 को एक लाख 55 हजार रुपये की पूरी धनराशि का भुगतान कर दिया गया। जबकि 21 जनवरी की शाम तक मौके पर न तो निर्माण कार्य शुरू हुआ था और न ही कोई सामग्री अथवा श्रमिक मौजूद थे। ग्रामीणों ने जब इस अनियमितता पर सवाल उठाए और विरोध दर्ज कराया, तब 22 जनवरी की सुबह आनन-फानन में नाली निर्माण का काम शुरू कराया गया।
मामले में खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। यदि बिना कार्य कराए भुगतान हुआ है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें