फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद खुला स्कूल, एमडीएम से डरे

Wed, 20 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में पठन-पाठन शुरू कराने की दिशा में लोगों को समझाते बीएसए डा. राकेश सिंह।
विज्ञापन
शिक्षा क्षेत्र बेलहरी अंतर्गत बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में एक माह बाद 20 अप्रैल बुधवार को शिक्षक और छात्र पहुंचे जिससे यहां कक्षाएं सुचारू रूप से चलने लगीं। विद्यालय में करीब 55 बच्चे उपस्थित हुए। विद्यालय खुलने के साथ ही वहां बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. राकेश सिंह भी पहुंच गए         और पठन-पाठन शुरू करवाया। बीएसए करीब चार घंटे तक विद्यालय में ही मौजूद रहे। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसी विद्यालय में बीते 19 मार्च को मध्‍याह्न भोजन खाने से 139 बच्चे बीमार हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन



अमर उजाला में 19 अप्रैल के अंक में ‘एक महीने बाद भी नहीं खुला विद्यालय का ताला ’ शीर्षक से बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय की खबर प्रकाशित की गई थी। इसके छपने के बाद हरकत में आए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह, सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी सुनील पटेल, एबीआरसी शशिकांत ओझा, एनपीआरसी हल्दी जनेश्वर श्रीवास्तव, एनपीआरसी रेपुरा उदयभान सिंह, भोला जी, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद सिंह, संगीमा चौबे, राजेश यादव आदि शिक्षक बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे विद्यालय पहुंचे। इस दौरान इन लोगों ने अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इसके बाद किसी तरह स्थिति सामान्य हुई।

ज्ञात हो कि प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में बीते 19 मार्च को एमडीएम खाने से 139 बच्चे बीमार पड़ गए थे। जिनका जिला चिकित्सालय में इलाज कराया गया था। इस मामले में बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय समेत चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। उसी समय से विद्यालय बंद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें