फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाव के अभाव में घर से सामान निकाल रहे अधेड़ की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहड़। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी सुरेश चौबे 50 वर्ष मंगलवार को बाढ़ में डूबे घर से सामान सुरक्षित निकालने के दौरान डूब गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गहरे पानी में डूब चुके थे। काफी प्रयास के बाद शव को खोज निकाला। इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विशुनपुरा गांव में बाढ़ का पानी से घिर गया है। अब तक प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। सुरेश चौबे घर से सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रख रहे थे। उसी दौरान रास्ता भटकने से गहरे पानी में डूब गए। थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें