फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आयुर्वेद से स्वस्थ भविष्य का संदेश, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय चितबड़ागांव में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के
विज्ञापन
चितबड़ागांव। 50 शय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय में बुधवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रही। कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद आधारित जीवनशैली, योग, संतुलित आहार और रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया। चिकित्सालय परिसर में औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाकर उनके उपयोग बताए गए।
विज्ञापन

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आयुर्वेद विषयक प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। चिकित्सकों ने दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार, योग और रोगों से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह, श्री दशरथ कनौजिया और पूर्व ग्राम प्रधान मोतीचंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुआ। डॉ. विवेक पांडे, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. अहमद कलीम, डॉ. जितेंद्र, डॉ. आशापाल और डॉ. नवीन सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें