फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः मूंगफली बेचने वाले युवक ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, न्यायालय ने आरोपित को भेजा जेल 

Tue, 02 Feb 2021 07:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक वह परिवार का खर्च चलाने मूंगफली बेचती है। वहां बगल में ही एक गैर समुदाय का युवक भी मूंगफली बेचता था तथा कभी-कभी मेरे घर भी आता था। 24  जनवरी को मेरे न रहने पर उसने घर में घुसकर मेरी बेटी से दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। डर से पुत्री ने मुझे कुछ नहीं बताया।

31 जनवरी की रात आठ बजे उसने फिर दुष्कर्म किया। मेरे पहुंच जाने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेराज बेग पुत्र बिट्टन बेग निवासी दशतरा, थाना बिसौली जनपद बदायूं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, मंगलवार को युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें