फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा 80 हजार में बिका

विज्ञापन
नगर के विशुनीपुर ​स्थित बकरा बाजार में बिक्री के रखे गए बकरे तथा लगी खरीदादारों की भीड़।संवाद - फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
विज्ञापन
बलिया। नगर के विशुनीपुर चौराहा मोहल्ला स्थित बकरा बाजार में बुधवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में सुराही और तोतापारी आदि नस्लों और आकारों के बकरे बिक्री के लिए लाए गए थे, जिन्हें खरीदने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बकरों की जमकर खरीदारी की। बाजार में एक तोतापारी नस्ल का बकरा 80 हजार में बिका।
विज्ञापन

बाजार में बकरों की गुणवत्ता और वजन के हिसाब से उनकी कीमत तय की जा रही थी। इस बार बाजार में बकरे 60 हजार से लेकर 80 हजार रुपये तक की कीमत में बिके हैं। पालकों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी नस्ल के बकरों की भारी मांग है, जिसके चलते ऊंचे दाम भी मिल रहे हैं। बकरा बाजार में लोग अपनी पसंद का बकरा चुनने के लिए घंटों घूमते रहे। बांसडीह क्षेत्र के राजागांव निवासी तेजबहादुर गोंड ने बताया कि हम अपना बकरा बेचने के लिए तीन दिनों से आ रहे है।
बकरे की सही कीमत न मिलने से अब तक हमारा बकरा नहीं बिक सका। कहा कि हमारा बकरा सुराही नस्ल का है। अभी लगभग एक वर्ष का ही है। इसकी कीमत 70 हजार रुपये है। वहीं अमित प्रसाद का कहना है कि तीन बकरे लेकर बाजार में बिक्री के लिए आए थे। जिसमें तोतापारी बकरे को 80 हजार रुपये में बेचा। दो बकरे अभी भी बिक्री के लिए हैं। अभी शाम तक उम्मीद है कि बिक जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें