फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चालीस फीट की सड़क, अतिक्रमण से बची सिर्फ 10 फीट की गली

विज्ञापन
नगर के स्टेशन-चौक रोड के बीच में ठेले पर सजी फलों की दुकाने।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर की चौड़ी सड़कों पर ठेले व खोमचे वालों का कब्जा है। इससे सुरक्षित चलने तक का जगह नहीं बच पा रहा है। हालत यह है कि लगभग 30-40 फीट की सड़कें केवल 10 फीट ही बची हैं। वहीं, अगल-बगल दुकानों पर सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों के वाहन खड़े हो गए तो पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर की सबसे महत्वपूर्ण मार्ग स्टेशन-शहीद पार्क चौक की हालत सबसे खराब है। इस मार्ग के बीच में दोनों साइड से ठेला व खोमचे की दुकानें सजती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, हाल शहीद पार्क चौक का है। इधर तीन सालों से कोई अभियान न चलने से आधी सड़क तक इनका कब्जा रहता है।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से वेडिंग जोन बनाने की योजना जिले में धरातल पर नहीं उतर पाई है। तीज-त्योहार पर स्थिति और खराब हो जाती है। नगर पालिका परिषद की तरफ से एक माह के अंदर दो दिनों तक मुख्य मार्गों पर अभियान चलाया गया लेकिन उसके बाद भी शहर को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही जनप्रतिनिधियों को इसकी चिंता है। ठेला लगने से शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहा है। लोगों ने सवाल खड़ा किया कि आखिर इन ठेला व खोमचे वालों को आखिर किसने इतनी छूट दी गई है। प्रशासनिक ढिलाई को माना जा रहा मुख्य कारण: स्थानीय लोगों का मानना है कि अतिक्रमण का सबसे बड़ा कारण नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई का अभाव है। छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, उनके लिए वैकल्पिक स्थानों की व्यवस्था न होना भी समस्या को बढ़ा रहा है। रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक तक का मार्ग अतिक्रमण की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें