गैस लिकेज होने के बाद आग लग गई
- फोटो : अमर उजाला
बलिया के राजेंद्र नगर मोहल्ले में खाना बनाते समय एक मकान में गैस लिकेज होने के बाद आग लग गई। गैस का पाइप जलते के बाद आग की लपटें इस कदर तेज हो गई कि लोगों में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने शोर मचाना शुरु किया तो हर कोई अपने-अपने घरों से आग बुझाने के लिए बाल्टी और डिब्बे लेकर निकल पड़े। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे अगिभनशमन दस्ते ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस आग में करीब डेढ़ लाख के पत्तल जल गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ल में राजेश गुप्ता की मकान में पत्तल के गोदाम के लिए रामप्रवेश कसौंधन ने किराए पर लिया है। मंगलवार को गैस लिके ज से अचानक आग की लपटें उठने लगी। इसके मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने आग को किसी तरह से काबू पाना चाहा। लेकिन जब लपटें और विकराल रुप धारण कर ली तो इसकी जानकारी अगिभनशमन दस्ते को दे दी। सूचना के बाद पहुंचे अगिभनशमन दस्ते के कर्मचारियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।