फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से दब कर एक बालक की मौत, एक बालक व महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरा रोड। उभाव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीन पुर गांव में रविवार की शाम रिहायशी मकान की दीवार गिरने से एक महिला समेत दो बालक दब गए, जिसमें एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि संजय राम का पुत्र अमन (10) और धर्मेंद्र प्रसाद का पुत्र परमात्मा (8) दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों बालक गांव में सड़क के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान अमीरचंद की रिहायशी मकान की पक्की दीवार पिछले दिनों हुई बरसात से कमजोर हो जाने के कारण अचानक भरभरा कर गिर गई। घर के पास खेल रहे दोनों बालक दीवार के नीचे दब गए जबकि फुलवा देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दीवार को हटाकर दोनों बालकों को बाहर निकाला, तो अमन की मौत हो चुकी थी तथा फूलवा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने तत्काल घायल बालक और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। अमन की मौत से गांव में मातम पसर गया है,वही अमन की मां का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें