फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के पत्नी की तहरीर पर छह के विरूद्घ नामजद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हल्दी थाना के जवहीं दियर में सोमवार को हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी राजमुनि देवी की तहरीर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि फरार चल रहे शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

तहरीर में मृतक शिवजी यादव की पत्नी राजमुनि देवी ने उल्लेख किया है कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने पति शिवजी यादव के साथ दवा लेकर आ रही थी। उसी समय अपने घर के पास लालजी यादव उर्फ करिया यादव, छांगुर यादव, सरल यादव पुत्रगण दारोगा यादव, अजय यादव पुत्र छोटक यादव उर्फ नंदलाल यादव, छोटक यादव उर्फ नंदलाल यादव, दारोगा यादव पुत्रगण सुदर्शन यादव, निवासी जवहीं दियर ने मेरे पति को पकड़ लिया। इसके बाद दारोगा यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर छोटक यादव की लाइसेंसी राइफल से मेरे पति को मेरे सामने ही गोली मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। उधर सभी आरोपी असलहा लहराते हुए भाग गए। जिसे मेरे ज्येष्ठ शिवनाथ यादव, दीनानाथ यादव पुत्रगण स्व. ईश्वर दयाल यादव निवासी जवही दियर एवं दामाद सुरेंद्र यादव पुत्र शिवसागर यादव, निवासी चक्की थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार ने देखा। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्घ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इस बाबत प्रभारी बैरिया सीओ चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें