फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बक्सर-भरौली पुल पर बस खराब होने से 15 किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा-स्टेशन रोड पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
नरही। बक्सर-भरौली गंगा नदी पर बने नए पुल पर सोमवार को एक निजी यात्री बस के खराब हो जाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बिहार तक जाम लग गया। लगभग 6 घंटे तक लगे इस जाम में 15 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बिहार जा रही एक निजी यात्री बस जैसे ही बक्सर-भरौली नए पुल के बीचो-बीच पहुंची, उसमें तकनीकी खराबी आ गई। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण बस के पीछे आ रहे ट्रकों और अन्य वाहनों के पहिए वहीं थम गए। देखते ही देखते जाम का दायरा बढ़ता गया।
उत्तर प्रदेश की ओर यह जाम गाजीपुर जिले के बढ़नपुरा तक (करीब 15 किमी) पहुंच गया, वहीं बिहार की तरफ बक्सर-आरा मार्ग पर भी 16 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

संकरी जगह होने के कारण क्रेन का पहुंचना मुश्किल था, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर का इंतजाम किया। ट्रैक्टर के जरिए खराब बस को खींचकर बक्सर की ओर ले जाया गया और सड़क किनारे खड़ा कराया गया। इसके बाद धीरे-धीरे आवागमन बहाल हो सका। हालांकि, तब तक यात्री गर्मी और प्यास से बेहाल हो चुके थे। सड़क पर धूल और आए दिन लगने वाले जाम ने दुकानदारों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार का दिन यातायात के लिहाज से काफी खराब रहा।
पुल पर लगे जाम से पहले, भोर में ही नसीरपुर मठ गांव के पास एक ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना के कारण भी करीब तीन घंटे तक रास्ता बाधित रहा।
भरौली गोलम्बर पर आए दिन लगने वाले जाम और वहां उड़ने वाली धूल से स्थानीय ग्रामीण और दुकानदार बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित दबाव और प्रबंधन की कमी के कारण यह इलाका जाम का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें