फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्देपुर गंगा तट पर मिला एक शव और कंकाल, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद जिले में गंगा नदी में शवों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर संगम तट पर कुछ ऐसा ही नजारा नजर आया, जहां रविवार को कुत्ते एक अधजले शव व कंकाल को नोच रहे थे। मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने शव का दाह संस्कार कराया। इस घटना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने माल्देपुर में गंगा नदी में कुछ दिन स्नान न करने की अपील की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि माल्देपुर के सामने गंगा-तमसा संगम तट पर रविवार की सुबह मछुआरों ने कुत्तों के झुंड को शव को नोचते देखा। शक होने पर मछुआरे कुछ युवकों के साथ नजदीक गए तो देखा कि कुत्ते अधजली लाश व एक मानव कंकाल को नोच रहे थे। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। नदी किनारे शव मिलने की खबर पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मल्लाहों व डोम की मदद से अधजले शव व जलकुंभी में फंसे कंकाल को बाहर निकलवाया। इसके बाद लकड़ी मंगाकर दाह संस्कार कराया गया। संजय त्रिपाठी, एसएचओ, फेफना ने कहा कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें