फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगे रोक

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण को रोकने के संबंध में नगर के सभासदों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंपा। पत्रक में उल्लेख है कि ददरी मेला बिचलाघाट से ग्राम जमुआ, चाभीघाट तक लगता है। उक्त क्षेत्र में कुछ भू-माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे ददरी मेला का अस्तित्व एवं स्वरूप खतरे में हैं। मेला क्षेत्र में भवन निर्माण के लिए प्रशासन सेे अनुमति नहीं ली गई है। पूर्व में नगर पालिका परिषद के अथक प्रयास से रोक लगाई गई थी। इसमें उपजिलाधिकारी द्वारा 15 अक्टूबर 2012 को जेई मास्टर प्लान एवं एसएचओ सदर को रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया था।
साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कुछ निर्मित भवनों एवं चहार दीवारी को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं होने के कारण भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ता ही चला गया, जिसके कारण मेला के मुख्य द्वार पर ही निर्माण कार्य आरंभ है। मांग किया कि निर्माण कार्य तत्काल बंद कराकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें