फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल पांडेय को कैनवास पर उकेरा

Sat, 30 Mar 2013 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। मंगल पांडेय विचार मंच ने मंगल पांडेय के बलिदानी इतिहास को बताने और नई पीढ़ी में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के दर्जनों विद्यालय के बच्चों ने कला शिक्षक इफ्तेखार खां, ताराचंद्र शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सेनानियों पर आधारित चित्र बनाए। जूनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर सहतवार के छात्र कालीचरण प्रथम, होली क्रास बलिया के कैफ द्वितीय तथा नाहीद परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कालेज बलिया की अनिकेत नवल प्रथम, गोल्डन पब्लिक स्कूल जनाड़ी के रोहित पटेल द्वितीय और रघुपति आदर्श इंटर कालेज बंधुचक नगवां के राजू रंजन भारती तीसरे स्थान पर रहे। जिलाधिकारी सत्य नारायण श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही 12 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें