फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने अनिश्चितकाल के लिए ठप किया कामकाज

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया(ब्यूरो)। अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव प्रकरण को लेकर गुरुवार को भी जिले के अधिवक्ता अनिश्चितकाल के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान वकीलों ने अपने संघर्ष को गति देने के लिए आगामी छह अक्तूबर को आयोजित अधिवक्ता महापंचायत के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के उदासीन रवैए एवं बार-बार आश्वासन के बाद भी मामले के निबटारे की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होने से उद्वेलित अधिवक्ता अनूप कुमार श्रीवास्तव एवं त्रिलोकी यादव अनशन पर बैठ गए।
इस दौरान वकीलों आगामी छह अक्टूबर को होने वाले अधिवक्ता महापंचायत में भागीदारी करने की अपील की। कहा कि वकलों को अपनी लड़ाई के लिए एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार सिंह, अविरल कुमार ओझा, विनोद गिरी, सीपी सिंह, अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता पांडेय गोविंद जी, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, अधिवक्ता प्रभुनाथ चौहान, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव नागेंद्र नाथ तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें