फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों को मानदेय भुगतान जल्द

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। साक्षर भारत मिशन अंतर्गत लोक शिक्षा केंद्रों में तैनात प्रेरकों का लंबित मानदेय शासन की ओर से भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि 10 अक्टूबर तक प्रेरकों का मानदेय भुगतान कर दिया जाए। इसे लेकर प्रेरकों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

बताया कि साक्षरता और वैकल्पिक शिक्षा के निदेशक ने साक्षर भारत योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में पूर्व में निर्धारित की गई गतिविधियों में अथराईज धनराशि को विकास खंड स्तर पर स्थानांतरित कर प्रेरकों का मानदेय देने के लिए निर्देश दिया है। श्री यादव ने समस्त ब्लाक के लोक शिक्षा समितियों को निर्देश दिया है कि रि-अथराईज धनराशि से प्रेरकों का मानदेय देयता के आधार पर प्रेरकों के खाते में सीधे भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कहा कि निर्देश के आधार पार सभी ब्लाक लोक शिक्षा समिति में संलग्न सूची के अनुसार समस्त प्रेरकों का मानदेय भुगतान के लिए धनराशि भेजी जा चुकी है। प्रत्येक दशा में प्रेरकों का मानदेय 10 अक्तूबर को दे दिया जाए। धनराशि को मानदेय के अतिरिक्त किसी अन्य कार्य में व्यय नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रेरकों का मानदेय वितरण व्यय, बैंक स्टेटमेंट आदि प्रत्येक माह जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें