फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो स्कूल नहीं जाएंगे, जीवन भर पछताएंगे

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत पकवाइनार डायट स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय पकवाइनार, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर नंबर-दो से स्कूल चलो रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ पकवाइनार के प्रधान प्रतिनिधि अशोक शर्मा व सह समन्वयक सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली डायट से निकल कर पकवाइनार चट्टी व भरतपुर होते हुए पुन: डायट पर पहुंचा। इस दौरान छात्र/छात्राओं ने हाथ में स्लोगन लिखा तख्तियां लेकर घूम रहे थे। इस दौरान जो बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे, जीवन भर पछताएंगे। भूखे रह जाएंगे, लेकिन स्कूल जरूर जाएंगे। लड़का-लड़की एक समान, सबको शिक्षा एक समान आदि के नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के अंत में बच्चों को मिठाई वितरित किया गया। इस मौके पर रणविजय सिंह, भृगु नाथ सिंह, सुधा त्रिपाठी, खुर्शीद आलम, रवींद्र नाथ सिंह, रामेश्वर नाथ यादव, मनोज कुमार सिंह, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें