नरहीं। थाना के समीप कमांडर जीप पर एक नीम का पेड़ गिर पड़ा। इससे कमांडर में सवार बिहार के आरा जनपद के धमवल गांव निवासी श्रीराम (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिय गया। लेकिन रास्ते में घायल युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के घर का कोई भी व्यक्ति जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था। उधर पुलिस ने कमांडर जीप को अपने कब्जे में ले लिया है।