फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों से खींचा जा रहा बिजली का पोल

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/हनुमानगंज। विभागीय अधिकारियों व भू माफियाओं की मिलीभगत से हाईटेंशन तार के खंभे उखाड़ कर मनमाने तरीके से गरीब व कमजोर किसानों की खेत से ले जाया जा रहा है। इसकी शिकायत किसानों ने मानवाधिकार सहित विभाग के अफसरों को भेजकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी बजरंग बली तिवारी समेत छह लोगों ने मानवाधिकार सहित प्रदेश के आला अफसरों को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि हाईटेंशन खंभे मनमाने तरीके से खेतोें में लगाए जा रहे हैं। जबकि हाईटेंशन के लिए पहले से गजट होना चाहिए कि फला खेत या मार्ग से होकर यह तार जाएगा। ऐसेे में कोई भी हादसा होने पर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, बताने को कोई तैयार नहीं। जबकि विभाग के गजट के मुताबिक हाईटेंशन तार गुजारने के बाद हादसे के बाद उसकी जिम्मेदारी फिक्स रहती है। पत्र भेजने वालों में शोकहरण तिवारी, शेषनाथ तिवारी, रामप्रकाश तिवारी झुन्नू, तारकेश्वर नाथ तिवारी, शिवजी समेत करीब एक दर्जन लोगोें ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि हाईटेंशन तार के लिए पहले से रूट चार्ट निधारित करने के बाद गजट होता है। उसे कहीं और हटाने के लिए आला अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है। इस तरह की कोई शिकायत मुझे अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें