बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव के समीप गुरुवार सुबह एक साइकल सवार युवक को पिकअप ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी भुटेली पासवान (25) पुत्र कामेश्वर पासवान घर से कहीं जाने के लिए निकला था।