प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान मरीजों का इ
बलिया। जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि गर्मी बढ़ने से सबसे ज्यादा उल्टी दस्त, फूड प्वाइजनिंग, खुजली की परेशानी वाले लोग इलाज कराने पहुंचे। तेज धूप व गर्मी के बावजूद 988 लोग पहुंचे।
पीएचसी मुरली छपरा पर 46 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी टोला शिवन राय में 17 मरीजों, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा में 08 मरीजों तथा न्यू पीएचसी बहुआरा में 14 मरीजों का इलाज किया गया। गड़वार पीएचसी पर 25 मरीजों का उपचार किया गया। आरोग्य मेले में अधीक्षक डॉ. राकिफ अख्तर, डॉ. सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इंदरपुर में पीएचसी व न्यू पीएचसी पर उपस्थिति कम रहीं। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ आशीष चौहान ने 44 मरीजों का उपचार किया। इस मौके पर बलवीर सिंह व शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डा राजेश कुमार यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट इमरान मौजूद रहे। संवाद