फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 974 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। बिहार के छपरा जनपद अंतर्गत रिविलगंज थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात 974 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि नाव पर सवार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए
विज्ञापन

रिविलगंज थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 974 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जया गंज निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले 23 अप्रैल को रिविलगंज पुलिस ने सरयू नदी के किनारे से अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
ट्रेन से 44 लीटर शराब बरामद
एक अन्य कार्रवाई में छपरा जीआरपी ने डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जीआरपी के अनुसार, युवक सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और शराब बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में था। गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

बियर के साथ बिहार का युवक गिरफ्तार
जयप्रकाश नगर। जयप्रकाश नगर चौकी पुलिस ने नई बस्ती स्थित काली मंदिर के समीप एक युवक को 24 लीटर बियर के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप ने बताया कि जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम दुबे ने उमेश राम निवासी लाला टोला, सिताबदियरा, थाना रिविलगंज, जनपद सारण बिहार को पकड़ा। उसके पास से 24 लीटर बियर बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें