फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 96 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेह राय टोला निवासी सुरेश सिंह का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने खाते से पांच बार में 96 हजार 995 रुपये निकाल लिए। उन्होंने पुलिस से ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन

टोला फतेहराय निवासी सुरेश सिंह ने तहरीर में कहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर एक एपीके फाइल की फोटो आई। जिसे मैंने डाउनलोड किया।इसके बाद मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद बैंक खाता से पांच बार में 96 हजार 995 रुपये कट गया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया की इस तरह के मामले में पीड़ित को तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। शिकायत करने से ठग के खाता का पैसा होल्ड हो जाता है, जिससे आसानी से वापस मंगाया जाता है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें